(ABNA24.com) यमन में सऊदी गठजोड़ के अपराधों के जवाब में यमनी बलों ने रविवार की रात सऊदी अरब के नजरान प्रांत पर मीज़ाइल हमला किया।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने अतिक्रमणकारी सऊदी गठजोड़ के अमानवीय अपराधों के उत्तर में सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान के अलबेक़ा क्षेत्र में एक सैन्य ठिकाने को ज़िलज़ाल-1 बैलिस्टिक मीज़ाइल से निशाना बनाया। अलमसीरा टीवी के अनुसार इस हमले में दसियों सऊदी सैनिक हताहत व घायल हो गए। यमनी बलों न रविवार की रात नजरान के सूह इलाक़े में भी सऊदी सैनिकों की एक बक्तरबंद गाड़ी को लक्ष्य बनाया था।
उधर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने सोमवार की सुबह देश के पश्चिम में स्थित अलहुदैदा प्रांत में अतिक्रमणकारी सऊदी गठजोड़ के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया। हुदैदा के दुरैहमी क्षेत्र में स्वीडन समझौते के उल्लंघन और शत्रुतापूर्ण अभियान के कारण यमनी बलों ने इस ड्रोन को मार गिराया। यमनी बल अब तक सऊदी अरब और उसके घटकों के दसियों ड्रोन गिरा चुके हैं। 18 दिसम्बर 2018 को स्वीडन में यमनी दल और रियाज़ समर्थित दल के बीच संघर्ष विराम का समझौता हुआ था लेकिन सऊदी गठबंधन निरंतर इसका उल्लंघन कर रहा है।
/129
3 जून 2019 - 05:49
समाचार कोड: 946573
यमन में सऊदी गठजोड़ के अपराधों के जवाब में यमनी बलों ने रविवार की रात सऊदी अरब के नजरान प्रांत पर मीज़ाइल हमला किया।