(ABNA24.com) डॉक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को राजधानी तेहरान में देश के खिलाड़ियों के एक गुट को संबोधित करते हुए, पिछले एक साल के दौरान अमरीका के ख़िलाफ़ लड़ाई में ईरानी राष्ट्र की दृढ़ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि वॉशिंग्टन के दबाव का मुक़ाबला करने के नतीजे में वह ईरानी सरकार को गिराने के अपने पिछले दृष्टिकोण से पीछे हट गया।
ईरानी राष्ट्रपति ने कहाः ईरानी राष्ट्र ने दृढ़ता का परिचय देते हुए महीनों कठिन दौर का सामना किया जिसके नतीजे में दुश्मन एक एक क़दम पीछे हटने पर मजबूर हुआ।
ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के जापान के हालिया दौरे के दौरान दिए गए उस बयान के कुछ दिन बाद आया है जिसमें ट्रम्प ने कहा था कि वह ईरान में शासन बदलना नहीं चाहते।
ट्रम्प ने यह बयान ऐसी हालत में दिया है कि इससे पहले वह अपने बयान में ईरान के ख़िलाफ़ अवैध पाबंदियों को लगाने का लक्ष्य ईरान को अमरीकी दबावों के सामने झुकना बताते थे।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान, देश की जनता की एकता से अमरीका के ख़िलाफ़ मौजूदा लड़ाई में विजयी होगा।
उन्होंने कहाः "अगर हमने अमरीका के साथ लड़ाई में प्रतिरोध किया तो हम विजयी रहेंगे।" उन्होंने कहा कि एक समय वह था जब वॉशिंग्टन इस्लामी गणतंत्र को तबाह करना चाहता था और अब वह कह रहा है कि उसे किसी तरह का नुक़सान पहुंचाना नहीं चाहता।
/129
3 जून 2019 - 05:47
समाचार कोड: 946570
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान की दृढ़ता को अमरीका के पीछे हटने का कारण बताया है।