2 जून 2019 - 14:35
ट्रम्प का संभावित ब्रिटेन दौरा, अजूबे प्रदर्शन की तैयारी, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प तीन दिनों तक रहेंगे।

एक साल में दूसरी बार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प सोमवार को लंदन पहुंच रहे हैं और उनके ब्रिटिश दौरे के अवसर पर प्रदर्शनों के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति के पिछले दौरे की भांति इस बार भी प्रदर्शनकारियों ने उनके दौरे के अवसर पर सड़कों पर आकर उनकी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शनों का कार्यक्रम बना लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी इस बार भी राष्ट्रपति ट्रम्प को दूध पीता बच्चा दिखाने के लिए नेपी के साथ उनके फ़ोटों और उनके कार्टून हवा में लहराने के अतिरिक्त एक 16 फ़िट लंबा बात करने वाला रोबोट सामने लाने का कार्यक्रम बना रहे हैं।

स्कॉटलैंड यार्ड का कहना है कि उसके पास पुलिस पुलिस की अनुभवी टीम आप्रेशन के लिए तैयार है।

2018 में ट्रम्प के दौरे के अवसर पर कम से कम 10 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात किए गये थे और देश की समस्त सेनाओं ने इस आप्रेशन के लिए अपनी सेवाएं दी थीं।

अपने ब्रिटेन दौरे के आरंभ से पहले ही राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने टेरीज़ा मे की उतराधिकारी बोरिस जान्सन और ब्रिग्ज़िट पार्टी के नेता नाइजल फ़राज की सराहना करते हुए उन्हें अपना मित्र क़रार दिया है और इस बात की ओर संकेत किया है कि अपने अलग ब्रिटेन दौरे के दौरान व हउनके मुलाक़ात करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे के राजैतिक विरोधी की सराहना से निश्चित रूप से जो अपना पद छोड़ने की घोषणा कर चुकी हैं, पछतावा होगा जबकि टेरीज़ा मे ने राष्ट्रपति ट्रम्प को पद संभालने के केवल सात दिन बाद ही ब्रिटेन दौरे का निमंत्रण दिया था।