1 जून 2019 - 14:46
बोल्टन ने ब्रेग्ज़िट पर दिया बल

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने एक हस्तक्षेपपूर्ण बयान देते हुए ब्रिटेन से मांग की है कि वह यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाए।

बोल्टन ने डेली टेलीग्राफ़ अख़बार से बातचीत में कहा, अमरीका चाहता है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाए।

उन्होंने कहा, ब्रेग्ज़िट से नाटो को मज़बूती हासिल होगी।

ग़ौरतलब है कि ब्रिटिश संसद अब तक तीन बार ब्रेग्ज़िट समझौते का विरोध कर चुकी है।

यूरोपीय संघ ने भी बिना किसी समझौते के ब्रिटेन के इस संघ से निकलने के प्रति चेतावनी दी है।

ट्रम्प प्रशासन पहले भी ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से निकलने के समर्थन की घोषणा कर चुका है।