ईरान का खुफिया हथियार है क्या ?
जबसे आईआरजीसी के कमांडर ने धमकी दी है कि ईरान अपने एक खुफिया हथियार से अमरीकी दैत्य को नकेल कसेगा और उसके दांत उखाड़ कर इलाक़े से निकाल फेंकेगा तब से यह सवाल पूछा जा रहा है कि ईरान का वह हथियार क्या हो सकता है?
लेबानानी समाचार पत्र अलबेना ने लिखा है कि ईरानियों के पास दो तरह के हथियार हैं एक विशेष प्रकार के हथियार हैं जो किसे बड़े युद्ध तक खुफिया ही रहेंगे। दूसरे प्रकार के हथियार वही हैं जो प्रचलित हैं जिनसे बड़ी शक्तियां अवगत हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान ने दोनों प्रकार के हथियारों को देश में ही बनाना सीख लिया है।