(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरानी राष्ट्र, बैतुलमुक़द्दस और इतिहास के पीड़ितों को कदापि अकेला नहीं छोड़ेगा, कहा कि ईरानी राष्ट्र इस साल भी विश्व कुद्स दिवस की रैलियों में व्यापक स्तर पर भाग लेकर यह घोषणा करेगा कि वह विजय प्राप्त होने तक, अत्याचारियों के सामने डटा रहेगा।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि फिलिस्तीन और बैतुलमुक़द्दस, सभी मुसलमानों के निकट प्रतिरोध का एक कोडवर्ड और इस्राईल, दुनिया भर के उन सभी अतिक्रमणकारियों का कोडवर्ड है जो मुसलमानों पर अत्याचार का इरादा रखते हैं।
राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यमन और फिलिस्तीन की पीड़ित जनता, रमज़ान के पवित्र महीने में, कठिन दिन गुज़ार रही है, कहा कि यमन और फिलिस्तीन की पीड़ित जनता, अतिक्रमणकारियों से डरती नहीं और बलिदान, त्याग , प्रतिरोध तथा अपनी शक्ति के बल पर दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर रही है।
राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए कि अतिक्रमणकारियों के लिए आज फिलिस्तीनियों का उत्तर, मिसाइल के बदले मिसाइल है कहा कि कभी फिलिस्तीनी जनता, अपनी आत्मरक्षा के लिए केवल पत्थर ही रखती थी लेकिन आज उसने स्वदेशी उद्योग और त्याग व बलिदान की मदद से ज़ायोनियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि यद्यपि यह राष्ट्र, प्रतिरोधक, संघर्षकर्ता व शक्तिशाली हैं किंतु दूसरी ओर बड़ी शक्तियों के अपराधों में भी वृद्धि हो रही है और वह क्षेत्र में आधूनिक हथियार भेज रहे और यमन व फिलिस्तीन की पीड़ित जनता पर बम बरसा रही हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि द डील आफॅ सेन्चुरी, योजना बनाने वालों के लिए सदी की सब से बड़ी विफलता होगी और आज केवल फिलिस्तीनियों के खिलाफ ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम एशिया के लिए साज़िश की जा रही है।
याद रहे इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी ने रमज़ान महीने के अंतिम शुक्रवार को, विश्व क़ुद्स दिवस मनाने की घोषणा की थी जिसके बाद हर साल, पूरे विश्व में लोग इस दिन फिलिस्तीनियों के समर्थन में रैली निकालते हैं। इस बार 31 मई बराबर 25 रमज़ान को पूरी दुनिया में विश्व कुद्स दिवस मनाया जाएगा।
/129
30 मई 2019 - 06:45
समाचार कोड: 945358
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरानी राष्ट्र, बैतुलमुक़द्दस और इतिहास के पीड़ितों को कदापि अकेला नहीं छोड़ेगा, कहा कि ईरानी राष्ट्र इस साल भी विश्व कुद्स दिवस की रैलियों में व्यापक स्तर पर भाग लेकर यह घोषणा करेगा कि वह विजय प्राप्त होने तक, अत्याचारियों के सामने डटा रहेगा।