30 मई 2019 - 06:44
युद्धप्रेमी जान लें, हमारी तैयारी, उन्हें सफल नहीं होने देगी, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया है कि युद्धप्रेमी और षडयंत्रकारी जान लें कि ईरान का रणनीतिक संयम और पूरी तरह से रक्षा की तैयारी, क्षेत्र को अशांति करने की उनकी योजना को विफल बना देेगी।

(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया है कि युद्धप्रेमी और षडयंत्रकारी जान लें कि ईरान का रणनीतिक संयम और पूरी तरह से रक्षा की तैयारी, क्षेत्र को अशांति करने की उनकी योजना को विफल बना देेगी।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने यूएई की बंदरगाह फुजैरा में कुछ आयल टैंकरों में विस्फोट के मामले में ईरान के लिप्त होने पर आधारित अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जॅान बोल्टन के आरोप पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए इस आरोप का कड़ाई से खंडन किया है और इसे ईरान विरोधी " टीम बी" की मानसिकता और षडयंत्र का परिणाम बताया है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि " टीम बी" के दो सदस्यों  के साथ भेंट में इस हास्यास्पद दावे को पेश करना आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि यह दो सदस्य, ईरान से शत्रुता में कुख्यात हैं।

विदेशमंत्री डॅाक्टर जवाद ज़रीफ ने कहा था कि अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जॅान बोल्टन, इस्राईली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतेन्याहू, सऊदी क्राउन प्रिंस, बिन सलमान और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस बिन ज़ायद पर आधारित " बी टीम" क्षेत्र में युद्ध शुरु कराने का प्रयास कर रही है।

जॅान बोल्टन ने अबूधाबी के अपनी यात्रा के दौरान, अमरीकी दूतावास में पत्रकारों से एक वार्ता में ईरान पर निराधार आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस बात में कोई शंका नहीं है कि फुजैरा बंदरगाह में कुछ तेल टैंकरों पर हमले में ईरान का हाथ है।




/129