(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र सेना ने अलग- अलग बयान जारी करके बैतुलमुक़द्दस और फिलिस्तीन की पीड़ित जनता के समर्थन पर बल दिया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा है कि हालिया वर्षों में प्रतिरोध मोर्चे की सफलताओं से सिद्ध होता है कि फिलिस्तीनियों की नयी पीढ़ी के अस्तित्व में प्रतिरोध व संघर्ष रचा बसा है।
बयान में कहा गया है कि विशेषकर तकफीरी व ज़ायोनी षडयंत्र, आतंकवादी संगठन दाइश के खिलाफ विजय के बाद राष्ट्रों में प्रतिरोध की विचारधारा, आज, इस्लामी जगत और पीड़ितों की शक्ति बन गयी है और इस साल का विश्व कुद्स दिवस, बैतुलमुकद्दस की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण मोड़ और इस्लामी जगत की एकजुटता के प्रदर्शन और क्षेत्र की रूढ़िवादी सरकारों की वास्तविकता सामने लाने का उचित अवसर हो सकता है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना ने भी एक बयान जारी करके बल दिया है कि ईरान, न्यायप्रेम और साम्राज्य के अंतरराष्ट्रीय अत्याचारों खिलाफ संघर्ष में अग्रणी देश के रूप में फिलिस्तीन की पीड़ित व अत्याचारग्रस्त जनता की मदद के लिए, उनके अधिकारों की पुनः प्राप्ति तक संघर्ष को अपना निश्चित दायित्व समझता है और इस मार्ग में वह किसी भी प्रकार के प्रयास से पीछे नहीं हटेगा।
बयान में कहा गया है कि " डील आफ सेंचुरी " जैसी फिलिस्तीन की स्वतंत्रता की आकांक्षा को दिशाहीन करने की साम्राज्यवादी शक्तियों की कोशिश निश्चित रूप से विफल होगी।
याद रहे इस वर्ष आगामी 31 मई बराबर 25 रमज़ान को पूरी दुनिया में विश्व कुद्स दिवस मनाया जाएगा।
/129
30 मई 2019 - 06:41
समाचार कोड: 945354
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र सेना ने अलग- अलग बयान जारी करके बैतुलमुक़द्दस और फिलिस्तीन की पीड़ित जनता के समर्थन पर बल दिया है।