30 मई 2019 - 06:40
ईरान, अमरीका की किसी भी सैन्य कार्यवाही के लिए तैयार है, अब्बास इराक़ची

ईरान के उप विदेश मंत्री ने बुधवार को रूसी समचार एजेन्सी रियानोवेस्ती के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान, अमरीका की किसी भी सैन्य कार्यवाही के लिए पूरी तरह तैयार है।

(ABNA24.com) ईरान के उप विदेश मंत्री ने बुधवार को रूसी समचार एजेन्सी रियानोवेस्ती के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान, अमरीका की किसी भी सैन्य कार्यवाही के लिए पूरी तरह तैयार है।

सैयद अब्बास इराक़ची ने अपने इस साक्षात्कार में फुजैरा बंदरगाह में कुछ आयल टैंकों में विस्फोट में ईरान के हाथ होने के आरोप का कड़ाई से खंडन किया है।

उन्होंने कहा कि कुछ विशेष प्रकार के लोग हैं, जो यह कोशिश कर रहे हैं कि अमरीका को ईरान के साथ युद्ध के मैदान में खड़ा करें , यदि एेसा हो गया तो यह पूरे पश्चिम एशिया के लिए घातक होगा।

उन्होंने कहा कि ईरान हर प्रकार की सैन्य कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार है और हमारा यह मानना है कि अमरीकियों को इस क्षेत्र में हमारी क्षमताओं की जानकारी है लेकिन यह हम नहीं चाहते, हम शांति के समर्थक हैं।

अब्बास इराक़ची ने कहा कि तेहरान, वर्तमान समय में अमरीका के साथ वार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं रखता और जब तक अमरीकी दबाव जारी रहेगा एसा कुछ नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा कि जो चीज़ हमारे लिए महत्वपूर्ण है वह काम हैं न कि बातें।

उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि वह, व्यवहारिक क़दम उठाएंगे क्योंकि केवल बातें करना ही पर्याप्त नहीं है।

सैयद अब्बास इराक़ची का इन्टर्व्यू , तेहरान में रूस के उप विदेश मंत्री सरगई रियान्कोव से भेंट वार्ता के कुछ घंटे बाद प्रकाशित हुआ।