(ABNA24.com) रूस के विदेश उपमंत्री का कहना है कि अमरीकी यदि यह सोचते हैं कि वे ईरान को झुकने के लिए विवश कर सकते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है।
सरगेई रियाबकोफ़ ने स्पष्ट किया है कि अमरीकियों का यदि यह सोचना है कि दबाव डालकर इस्लामी गणतंत्र ईरान को घुटने टेकने पर विवश किया जा सकता है तो यह वास्वत में उनकी बहुत बड़ी भ्रांति है।
इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी भी कह चुके हैं कि अमरीकी किसी भी स्थिति में ईरान को झुकने के लिए विवश नहीं करा सकते। उन्होंने कहा कि अमरीका के मुक़ाबले में ईरान, निश्चित रूप से सफल होगा।
इसी बीच रूस के विदेश उपमंत्री रियाब कोफ ने ईरान के साथ यूरोप के विशेष व्यापारिक चैनेल "इन्सटैक्स" की ओर संकेत करते हुए कहा है कि माॅस्को, यूरोपीय संघ से मांग करता है कि वह इन्सटैक्स में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करे।
ज्ञात रहे कि महीनों की प्रतीक्षा के बाद यूरोप ने 31 जनवरी 2019 को ईरान के साथ व्यापारिक मामलों के लिए एक वित्तीय तंत्र की आधिकारिक घोषणा की थी।
हालांकि यह अभी भी व्यवहारिक नहीं हो सका है।
/129
30 मई 2019 - 06:37
समाचार कोड: 945350
रूस के विदेश उपमंत्री का कहना है कि अमरीकी यदि यह सोचते हैं कि वे ईरान को झुकने के लिए विवश कर सकते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है।