29 मई 2019 - 10:02
ईरान के 950 शहरों में निकाली जाएंगी विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियां

ईरान के इस्लामी प्रचार समन्वय समिति में बैतुल मुक़द्दस और इन्तेफ़ाज़ा विभाग के प्रमुख ने कहा है कि इस साल विश्व क़ुद्स के अवसर पर देश के 950 शहरों में रैलियां निकाली जाएंगी।

(ABNA24.com) ईरान के इस्लामी प्रचार समन्वय समिति में बैतुल मुक़द्दस और इन्तेफ़ाज़ा विभाग के प्रमुख ने कहा है कि इस साल विश्व क़ुद्स के अवसर पर देश के 950 शहरों में रैलियां निकाली जाएंगी।

मेजर जनरल रमज़ान शरीफ़ ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस साल विश्व क़ुद्स की रैलियों का नारा, डील आफ़ सेन्चुरी की पराजय, फ़िलिस्तीन की उमंगों का बाक़ी रहना क़रार दिया गया है। उनका कहना था कि पिछले चालीस वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को पूरे ईरान में विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियां निकाली जाएंगी।

मेजर जनरल रमज़ान शरीफ़ ने कहा कि इस वर्ष 4 हज़ार पत्रकार पूरे ईरान में विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों को कवरेज देंगे जबकि 250 अधिक विदेशी पत्रकार भी रिपोर्टिंग करेंगे।   

ईरान के इस्लामी प्रचार समन्वय समिति में बैतुल मुक़द्दस और इन्तेफ़ाज़ा विभाग के प्रमुख ने कहा है कि आज फ़िलिस्तीन पत्थर से मीज़ाइल तक का सफ़र तै कर रचुके हैं। उनका कहना था कि फ़िलिस्तीन की वर्तमान पीढ़ी, अपनी पहली वाली पीढ़ियों से अधिक मज़बूत और स्थाई इरादों की मालिक है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम खुमैनी ने फ़िलिस्तीन मद्दे को दुनिया में बाक़ी रखने और फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता के लिए समस्त मुसलमानों के एक मंच पर एकत्रित होने के लिए पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस क़रार दिया है।  

इस वर्ष पूरी दुनिया में 31 मई शुक्रवार को ईरान सहित पूरी दुनिया में विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियां निकाली जाएंगी।




/129