फ़्रांस के विदेशमंत्री जान एवो लोरदियान ने मंगलवार को कहा कि यमन युद्ध, डर्टी युद्ध है जिसे समाप्त होना चाहिए और सऊदी और इमारात को चाहिए कि इस युद्ध को समाप्त करें।
फ़्रांस के विदेशमंत्री ने कहा कि इन देशों को हथियार बेचने के बारे में बहुत अधिक सावधानी की जानी चाहिए और यह वही काम है जिसे फ़्रांस अंजाम दे रहा है।
फ़्रांस के विदेशमंत्री का यह बयान ऐसी स्थिति में समाने आया है कि फ़्रांसीसी समाचार पत्र तीन दिनों से सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात को पेरिस द्वारा बेचे गये हथियारों की सूचियां जारी कर रह हैं।
फ़्रांस अमरीका, ब्रिटेन और वाइट हाऊस के अन्य घटक, यमन के विरुद्ध सऊदी इमाराती गठबंधन को हथियारों के मुख्यपूर्ति कर्ता हैं।