(ABNA24.com) विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता पहले ही फ़त्वा देकर परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति को हराम बता चुके हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई पहले ही परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति को हराम बता चुके हैं। जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट किया है कि आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने बहुत पहले फत्वा देकर घोषणा की थी कि परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति हराम है और ईरान परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत नहीं है।
जवाद ज़रीफ़ ने साथ ही कहा कि बोल्टन, बिनयमिन नेतनयाहू, बिन सलमान और बिन ज़ाएद पर आधारित टीम "बी" ईरानी जनता को नुक़सान पहुंचाते हुए क्षेत्र में तनाव उत्पन्न कर रही है। ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अब ट्रम्प का व्यवहार यह बताएगा कि क्या उनका उद्देश्य भी यही है या कुछ और।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने टोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री शेन्ज़ो आबे के साथ भेंट में ईरान के विरुद्ध फिर निराधार आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ईरान पर दबाव बनाने से उनका लक्ष्य यह है कि तेहरान परमाणु शस्त्र हासिल न कर सके। ट्रम्प का यह बयान इस स्थिति में आया है कि जब अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आईएईए अपनी 14 रिपोर्टों में यह घोषणा कर चुकी है कि ईरान की समस्त परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए हैं और वह जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहा है।
/129
28 मई 2019 - 09:16
समाचार कोड: 944754
विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता पहले ही फ़त्वा देकर परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति को हराम बता चुके हैं।