(ABNA24.com) ईरान में राष्ट्रीय प्रसारण संस्था के चैनल-5 के मैनेजिंग डायरेक्टर को एक कार्यक्रम में सुन्नी समुदाय के लोंगों के अपमान की वजह से बर्खास्त कर दिया गया।
राष्ट्रीय प्रसारण संस्था आईआरआईबी के प्रमुख अब्दुल अली अली असगरी ने आदेश जारी करके उन्हें बर्खास्त कर दिया।
जवाद रमज़ान नेजाद को हटाने का कारण बताते हुए डाक्टर अगसरी ने कहा कि एक कार्यक्रम में अचानक सुन्नी समुदाय का अपमान किए जाने के कारण यह फ़ैसला किया गया है।
अली असगरी ने अपने आदेश में यह भी लिखा कि समूचे इस्लामी समुदाय के सम्मान को ध्यान में रखने पर इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता का विशेष ज़ोर रहता है जबकि चैनल-5 से प्रसारित कार्यक्रम की वजह से देश के सुन्नी मुसलमानों को तकलीफ़ पहुंची है अतः तत्काल चैनल के डायरेक्टर और प्रसारण पर्यवेक्षक को पद से हटाया जाता है।
/129
28 मई 2019 - 09:09
समाचार कोड: 944749
ईरान में राष्ट्रीय प्रसारण संस्था के चैनल-5 के मैनेजिंग डायरेक्टर को एक कार्यक्रम में सुन्नी समुदाय के लोंगों के अपमान की वजह से बर्खास्त कर दिया गया।