28 मई 2019 - 09:08
अमरीका से कोई वार्ता नहीं हो रही है, क्षेत्रीय देशों से सार्थक संबंध चाहते हैः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश उपमंत्री अब्बास इराक़ची ने एक बार फिर दो टूक शब्दों में कहा कि अमरीका के साथ किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो रही है।

(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश उपमंत्री अब्बास इराक़ची ने एक बार फिर दो टूक शब्दों में कहा कि अमरीका के साथ किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो रही है।

ओमान के विदेश मंत्री युसुफ़ बिन अलवी से मसक़त में अपनी मुलाक़ात में अब्बास इराक़ची ने साफ़ शब्दों में कहा कि हालिया दिनों इस प्रकार के दावे किए गए कि ईरान और अमरीका के बीच वार्ता शुरू हो गई है जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच तनाव को कम करना है लेकिन यह दावे पूरी तरह निराधार हैं।

अब्बास इराक़ची ने इसके साथ ही कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान फ़ार्स खाड़ी के इलाक़े में सभी देशों के साथ संतुलित और सार्थक संबंध रखने का पक्षधर है जो पारस्परिक सम्मान और द्विपक्षीय हितों पर केन्द्रित हो।

अब्बास इराक़ची ने कहा कि ईरान इलाक़े में कोई तनाव नहीं पैदा करना चाहता। उन्होंने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंध हटने चाहिएं और सभी क्षेत्रीय देशों को यह मौक़ा मिलना चाहिए कि वह आपसी आर्थिक सहयोग का लाभ उठाएं जो क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की गैरेंटी भी है।

अब्बास इराक़ची ने कहा कि ईरान पर प्रतिबंध लगाना विफल प्रयोग साबित हुआ है, इसके अतीत में कोई बार आज़माया जा चुका है।

ओमान के विदेश मंत्री युसुफ़ बिन अलवी ने इस मुलाक़ात में क्षेत्र में जारी ख़तरनाक तनाव की ओर संकेत किया और कहा कि सभी पक्षों को संयम से काम लेना चाहिए। अलवी ने तेहरान और मसक़त के बीच सतत विमर्श की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।




/129