(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस हेडक्वाटर के कमान्डर ने दुश्मन को सचेत किया है कि वह ईरानी जनता की रक्षा क्षमताओं के बारे में ग़लत अनुमानों का शिकार न हों।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस हेडक्वाटर के कमान्डर और आठ वर्षीय पवित्र प्रतिरक्षा के दौर के महत्वपूर्ण कमान्डर जनरल ग़ुलाम अली रशीद ने संसद की खुली बैठक में ख़ुर्रमशहर की स्वतंत्रता की वर्षगांठ के अवसर पर अपने बयान में कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं अपने ऐतिहासिक अनुभवों से लाभ उठाते हुए हर प्रकार की स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं।
जनरल रशीद ने कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद ईरानी जनता क्रांतिकारी मूल्यों की रक्षा और दुश्मनों के षड्यंत्रों के मुक़ाबले में इस्लामी व्यवस्था के आधारों की रक्षा के लिए हर मैदान में मौजूद रही और जनता की इसी उपस्थिति ने दुश्मन और उसके क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटकों के अनुमानों को ग़लत सिद्ध कर दिया।
/129
26 मई 2019 - 09:09
समाचार कोड: 944264
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस हेडक्वाटर के कमान्डर ने दुश्मन को सचेत किया है कि वह ईरानी जनता की रक्षा क्षमताओं के बारे में ग़लत अनुमानों का शिकार न हों।