(ABNA24.com) जर्मनी में इस्लाम विरोधी कृत्यों के क्रम में एक मस्जिद पर शनिवार को हमला हुआ।
यह हमला जर्मनी के नॉर्थ राइन वेस्टफ़ालिया राज्य के हैगेन शहर में स्थित मस्जिद पर हुआ। इस मस्जिद पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, हमलावर ने मस्जिद के भीतर चीज़ों पर आग लगायी जिससे इस पवित्र स्थल को काफ़ी नुक़सान पहुंचा।
कुछ समय पहले भी पश्चिमी जर्मनी के ड्वेसबर्ग शहर में एक निर्माणाधीन मस्जिद पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था, इस मस्जिद को नुक़सान पहुंचाया और इसकी दीवार पर नस्लभेदी नारे लिखे थे।
जर्मनी में मुसलमानों ने मस्जिदों व इस्लामी केन्द्रों पर हमलों व इस्लाम विरोधी कृत्यों पर गहरी चिंता जतायी थी और इन केन्द्रों की रक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय की मांग की थी।
हालिया वर्षों में ख़ास तौर पर योरोपीय देशों में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के हमलों के बाद, पश्चिमी देशों में इस्लामोफ़ोबिया और इस्लाम विरोधी कृत्यों के कारण मुस्लिम समुदाय ख़ुद को कठिन स्थिति में महसूस कर रहा है।
पश्चिमी अधिकारियों व समीक्षकों के अनुसार, योरोप में हालिया अशांति का कारण पश्चिमी देशों की ओर से सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुटों के हमलों का खुला समर्थन है।
पश्चिमी देशों को इस समय दाइश में शामिल योरोपीय आतंकियों की स्वदेश वापसी की समस्या का सामना है।
/129
26 मई 2019 - 09:05
समाचार कोड: 944258
जर्मनी में इस्लाम विरोधी कृत्यों के क्रम में एक मस्जिद पर शनिवार को हमला हुआ।