अमेरिकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने दावा किया है कि उनका देश ईरान के साथ तनाव कम करने वाले हर कदम का स्वागत करता है। प्राप्त समाचारों के अनुसार मोरगन ऑर्टेगस ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अमेरिकी विदेशमंत्री ने पिछले सप्ताह यूरोपीय देशों से ईरान के बारे में वार्ता की है।
साथ ही उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अमेरिका ईरान से मुकाबले को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान से युद्ध नहीं चाहता है और वह दोनों देशों के मध्य तनावों को कम हेतु जर्मनी के प्रयास का स्वागत व सराहना करता है।
अमेरिकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ईरानी तेल के निर्यात को शून्य तक पहुंचाने के लिए समस्त प्रयास कर रहा है और साथ ही वह इस बात को जानता है कि ईरान से तेल ख़रीदने वाले देशों के पास विकल्प न होने की स्थिति में समस्याओं का सामना होगा।
साथ ही उन्होंने ईरान को सैनिक धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के हर प्रकार के आक्रमण का जवाब देने के लिए समस्त ज़रूरी संभावनाओं का प्रयोग करेगा।