इमरान ख़ान ने वचन दिया है कि तीन महीनों के भीतर पाकिस्तान की दयनीय आर्थिक समस्याओं को हल कर लिया जाएगा। इमरान ख़ान ने पाकिस्तान के विपक्षी दलों के विरोध के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तीन महीनों के भीतर देश की संकट ग्रस्त आर्थिक स्थिति इस संकट से बाहर निकल आएगी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की वर्तमान आर्थिक समस्या का संबन्ध वास्तव में पिछले दस वर्षों के दौरान पाकिस्तान के नेताओं की अनदेखी का परिणाम है। इमरान खान ने कहा कि देश की जनता को एकजुट होकर इस आर्थिक समस्या का मुक़ाबला करना चाहिए। ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में पाकिस्तान विकट आर्थिक समस्या से जूझ रहा है।