23 मई 2019 - 13:39
सऊदी अरब , यमन में अपने अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश में , बुरुजर्दी

इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा कि सऊदी अरब यमन में अपने अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

अलाउद्दीन बुरुजर्दी  ने कहा कि सऊदी, यमन के दलदल में हाथ - पैर मार रहे हैं क्योंकि उन्होंने गत चार वर्षों के दौरान, यमन की जनता के सिलसिले में भयानक अपराध किये हैं। 

अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने सऊदी अरब को यमन  में जातीय सफाये का ज़िम्मेदार बताया और कहा कि जिन देशों ने सऊदी अरब को आधूनिक हथियार बेचे हैं जिनमें सर्वोपरि अमरीका है, वह सब यमन में जातीय सफाए में सऊदी अरब के भागीदार हैं। 

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीतियों को क्षेत्र में स्थाई शांति व स्थिरता स्थापित करने पर आधारित बताया और कहा कि क्षेत्र में सऊदी अरब की आग लगाने की कोशिश स्वंय सऊदी अरब को भी अपनी लपेट में ले लेगी। 

उन्होंने बल दिया कि अमरीका में चरमपंथी धड़ा, विशिष्टता प्राप्त करने और सऊदियों के अधिक दोहन में व्यस्त है इसी लिए उसकी कोशिश है कि क्षेत्र में संकट जारी रहे।