23 मई 2019 - 13:35
फ़ार्स की खाड़ी मे अमरीकी बेड़े हमारी इज़ाज़त से हरकत करते हैः आईआरजीसी

ईरान के वरिष्ठ नौसेना कमान्डर ने फ़ार्स की खाड़ी को पूरी तरह ईरानी फ़ोर्स के नियंत्रण में बताया है।

आईआरजीसी की नौसेना के उपप्रमुख रियर एडमिरल अली फ़दवी ने इस्लामी गणतंत्र के ख़िलाफ़ अमरीका के युद्धोन्मादी बड़बोलेपन को महत्वहीन दर्शाते हुए कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी में मौजूद अमरीकी युद्धपोत वहां से हरकत के लिए ईरानी नौसेना से इजाज़त लेते हैं।

उन्होंने बुधवार को कहाः पिछले कई साल से फ़ार्स की खाड़ी इस तरह हमारी नौसेना के नियंत्रण में है कि अमरीकी युद्धपोत को इस क्षेत्र में हरकत के लिए हमारी इजाज़त लेनी होती है।

अली फ़दवी ने कहाः हुर्मुज़ स्ट्रैट के उत्तरी भाग में सबकुछ हमारे नियंत्रण में है। उनका इशारा तेल के जहाज़ों की व्यापक स्तर पर आवाजाही के समुद्री मार्ग की ओर था जो फ़ार्स की खाड़ी को ओमान सागर से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि अमरीकी नेवी हमारे नियंत्रण वाले जलक्षेत्र के निकट नहीं आ सकती।