तेहरान में नियुक्त रूसी राजदूत लीवन ज़गारयान ने ऐसी स्थिति में ईरान पर हाल में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ाने के इल्ज़ाम को निराधार बताया है कि जब अमरीका के वर्णन का अनुसरण करने वाले कुछ क्षेत्रीय देश टकराव की कोशिश में हैं।
ज़गारयान ने बुधवार को प्रेस टीवी से विशेष इंटरव्यू में कहाः "हमें फ़ार्स की खाड़ी की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता है और इस समय हम दोनों पक्षों और क्षेत्र के दूसरे देशों के साथ संपर्क में हैं ताकि तनाव कम हो जाए।"
उन्होंने क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों व सैन्य उपकरणों की बढ़ती संख्या को ग़ैर ज़रूरी बताते हुए बल दिया कि ईरान किसी भी क्षेत्रीय देश के लिए ख़तरा नहीं है।
रूसी राजदूत ने कहा कि तनाव उसी वक़्त ख़त्म होगा जब दोनों पक्ष समानता के स्तर पर ऐसी बातचीत के लिए तय्यार हों जिसमें अपमानजनक पूर्व शर्तें न हों।
उन्होंने इसी तरह यूएई के अलफ़ुजैरा तैल टर्मिनल के निकट कई जहाज़ों पर रहस्यमय हमलों के पीछे ईरान की संलिप्तता के इल्ज़ाम को ख़ारिज किया।