(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि गत 40 वर्षों के दौरान दुश्मनों के षडयंत्रों का मुख्य उद्देश्य, एक शक्तिशाली, एकजुट व विकसित ईरान को रोकना है।
राष्ट्रपति डाॅक्टर रूहानी ने कहा कि आज दुश्मन, आर्थिक क्षेत्र में पूरी शक्ति से दबाव डाल रहा है और उसे आशा है कि इस प्रकार से वह ईरान के विकास की राह में बाधा उत्पन्न कर देगा किंतु निश्चित रूप से वह इस उद्देश्य में सफल नहीं होगा।
डॅाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार की रात ईरान के कुछ व्यापारियों और उद्योगपतियों से भेंट में कहा कि ईरान को कमज़ोर करने के लिए दुश्मनों की कोशिशें, अब तक विफल रही हैं और भविष्य में भी विफल ही रहेंगी।
राष्ट्रपति रूहानी ने इस से पहले ईरान के पश्चिमी आज़रबाइजान प्रान्त में अधिकारियों से भेंट में ईरान के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा था कि ईरान के खिलाम अमरीका का युद्ध, ईरानी सरकार के साथ नहीं बल्कि 8 करोड़ 20 लाख ईरानियों के साथ है।
उन्होंने कहा कि ईरानी , किसी भी दशा में दुश्मन के सामने झुकते नहीं।
/129