23 मई 2019 - 08:17
ईरानी जनता के खिलाफ अमरीका का आर्थिक युद्ध, आतंकवाद के अलग नहीं , विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने एक सीएनएन के साथ वार्ता में कहा कि ईरान के खिलाफ अमरीका का आर्थिक युद्ध, व्यवहारिक रूप से आतंकवाद से अलग नहीं है।

(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने एक सीएनएन के साथ वार्ता में कहा कि ईरान के खिलाफ अमरीका का आर्थिक युद्ध, व्यवहारिक रूप से आतंकवाद से अलग नहीं है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने सीएनएन के साथ एक वार्ता में कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हालिया दिनों में घोषणा की कि वह ईरान के साथ आर्थिक युद्ध की स्थिति में है, आर्थिक युद्ध का अर्थ, ईरानी जनता पर निशाना है अर्थात आम नागरिक को निशाना बनाना है ताकि उन्हें जीवन की मूल भूत सुविधाओं से वंचित करना है और यह काम, आतंकवाद की तरह है।

उन्होंने अमरीका की हालिया नीतियों के बारे में ईरान के विचार के बारे में कहा कि जैसा कि स्वंय अमरीका में बहुत से लोग कहते हैं, मुख्य समस्या यह है कि अमरीका की वर्तमान सरकार मूल रूप से विदेश नीति नहीं रखती।

विदेशमंत्री ने ईरान द्वारा आतंकवाद के समर्थन के आरोपों का उत्तर देते हुए कहा कि अमरीका और उसके घटक, पश्चिमी एशिया में अलक़ाएदा, तालिबान, दाइद और अन्नुस्रा फ्रंट का समर्थन करते हैं जबकि ईरान, अलकाएदा और दाइश के सामने खड़ा हुआ और उसने इन से युद्ध किया।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने वाशिंग्टन के इस दावे पर कि ईरान मध्य पूर्व में अमरीकी हितों के लिए खतरा पैदा करता है, कहा कि , पश्चिमी एशिया, हमारा इलाक़ा है, अमरीका यहां आया है, और उसने ईरान के आस पास सैन्य छावनियां बनायी हैं।




/129