22 मई 2019 - 13:36
अमरीकी विदेशमंत्री का बेतुका दावा, ईरान पर लगाए कई आरोप

अमरीकी सरकार ने आरोप लगाया है कि फ़ार्स की खाड़ी में तेल के हितों को नुक़सान पहुंचाने के पीछे संभावित रूप से ईरान ज़िम्मेदार है।

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि संयुक्त अरब इमारात के आयल टैंकर्ज़ पर विध्वंसक कार्यवाही और सऊदी अरब में कच्चे तेल की पाइप लाइन पर होने वाले पर होने वाले ड्रोन हमलों पर अमरीका ने अभी तक कोई परिणाम नहीं निकाला।  

कांग्रेस बैठक में भाग लेने से पहले रेडियो के एक कार्यक्रम में साक्षात्कार देते हुए उन्होंने दावा किया कि इन हमलों की शैली और पिछले एक दशक के दौरान में होने वाले हमलों पर यदि नज़र डाली जाए तो ऐसा महसूस होता है कि कथित रूप से इनके पीछे ईरान था।

माइक पोम्पियो ने दावा कया कि हम ऐसी कार्यवाही करते रहेंगे जो अमरीकी हितों की रक्षा करें और क्षेत्र में ईरान को ग़लत रवैया अपनाने से रोके, जो स्थिति तनावपूर्ण करने का सबसे बड़ा ख़तरा है जैसा कि कच्चे तेल के मूल्यों में वृद्धि होना।

ज्ञात रहे कि अमरीकी अधिकारी ऐसी स्थिति में ईरान पर आरोप लगा रहे हैं कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प कई बार इच्छा व्यक्त कर चुके हैं कि वह ईरानी अधिकारियों से वार्ता के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने अपना नंबर पर जारी किया किन्तु ईरान का कहना है कि अमरीका से कोई वार्ता नहीं होगी।