(ABNA24.com) यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि जो लोग मस्जिदुल अक़सा कि ख़िलाफ़ साज़िश में लिप्त है वह मक्का के खिलाफ़ भी साज़िश कर सकते हैं।
सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने मंगलवार को रमज़ान के उपलक्ष्य में भाषण देते हुए कहा कि सऊदी मीडिया में यह झूठी धारणा फैलाई जा रही है कि यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने पवित्र नगर मक्का को निशाना बनाया है, सऊदी अरब की सरकार से इस प्रकार का झूठ फैलाया जाना को आश्चर्य की बात नहीं है।
अंसारुल्लाह के प्रमुख ने कहा कि सऊदी सरकार के बारे में यह बात सब जानते हैं कि वह झूठे दावे करती है और बाद में स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि पवित्र नगरों को अमरीका इस्राई तथा उनके घटकों से ख़तरा है।
अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि जो दो पक्ष पवित्र नगर के लिए ख़तरा हैं वह सऊदी अरब की सरकार के काफ़ी क़रीब है। उन्होंने कहा कि यमन के लोग ईमान से सुसज्जित हैं उनके बारे में यह सोचा ही नहीं जा सकता कि वह मक्का को निशाना बनाएंगे।
/129
22 मई 2019 - 09:41
समाचार कोड: 943423
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि जो लोग मस्जिदुल अक़सा कि ख़िलाफ़ साज़िश में लिप्त है वह मक्का के खिलाफ़ भी साज़िश कर सकते हैं।