(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र हो सकता है कि दबाव पड़ रहा हो लेकिन वह कभी भी वर्चस्ववादी शक्तियों के सामने झुकने वाला नहीं है।
डाक्टर रूहानी ने मंगलवार को उत्तर पश्चिमी प्रांत पश्चिमी आज़रबाइजान में आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारी प्रतिबंधों का सामना करने के बावजूद आज ईरान के हर इलाक़े में विकास साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है।
विकास परियोजनाओं के बारे में डाक्टर रूहानी ने कहा कि यह वाइट हाउस का करारा जवाब है जो इस ग़लत फ़हमी में है कि ईरानी राष्ट्र को दबाव डालकर झुकाया जा सकजा है।
डाक्टर रूहानी ने इशारा किया कि किस तरह अमरीका हमेशा ईरान को धमकियां देने के बाद पीछे हटने पर मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि वाइट हाउस ने घोषणा की कि वह ईरान पर हमला कर सकता है लेकिन दो घंटे बाद पेंटागोन के दबाव में ट्रम्प ने अपना बयान बदला और कहा कि अमरीका ईरान के ख़िलाफ़ कोई भी हमला करने की योजना नहीं बना रहा है।
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा था कि वह ईरान से युद्ध नहीं करना चाहते लेकिन वह ईरान को परमाणु बम हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकते, इस पर राष्ट्रपति रूहानी ने जवाब दिया कि इस बारे में फ़ैसला केवल ईरानी राष्ट्र कर सकता है और दुशमन ईरान का विकास नहीं देख पा रहे हैं।
/129
22 मई 2019 - 09:37
समाचार कोड: 943418
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र हो सकता है कि दबाव पड़ रहा हो लेकिन वह कभी भी वर्चस्ववादी शक्तियों के सामने झुकने वाला नहीं है।