ट्रम्प ने चीन के साथ जारी व्यापारिक युद्ध पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि चीन दुनिया में अमरीका की सुपर पावर की जगह लेना चाहता है लेकिन यह तय है कि चीन की हालत अमरीका जितनी अच्छी नहीं है।
फ़ाक्स न्यूज़ के साथ साक्षात्कार में डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीनी अमरीका की अर्थ व्यवस्था के मार्ग में अड़चनें उत्पन्न कर रहे हैं और अमरीका से बड़े बन जाने की कोशिश में हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलैरी क्लिंटन पर तंज़ कसते हुए कहा कि यदि हिलैरी राष्ट्रपति बन जाएं तो उनका शासन काल समाप्त होने तक चीन सुपर पावर बन चुका होगा।
ट्रम्प इस प्रकार के दावे एसी स्थिति में कर रहे हैं कि जब आईएमएफ़ और एचएसबीसी जैसी वित्तीय संस्थाएं कह रही हैं कि वर्ष 2030 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।
ट्रम्प ने हाल ही में चीन से अमरीका एक्सपोर्ट होने वाली बहुत सी चीज़ों पर टैक्स 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। ट्रम्प के इस प्रकार के क़दम का जवाब चीन भी ज़रूर देता है।