21 मई 2019 - 07:27
वर्तमान परिस्थितियों में अमरीका नहीं होगी कोई वार्ता

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अमरीका से कोई वार्ता नहीं हो सकती। डाक्टर रूहानी ने कहा कि मैं वार्ता का पक्षधर हूं लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में मैं वार्ता की हरगिज़ अनुमति नहीं दे सकता।

(ABNA24.com) ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अमरीका से कोई वार्ता नहीं हो सकती। डाक्टर रूहानी ने कहा कि मैं वार्ता का पक्षधर हूं लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में मैं वार्ता की हरगिज़ अनुमति नहीं दे सकता।

डाक्टर रूहानी ने सोमवार को तेहरान में कुछ धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों से मुलाक़ात में कहा कि अमरीका की ओर से 10 बार यह प्रस्ताव आया कि ईरान उसके साथ वार्ता कर ले लेकिन तेहरान ने इसकी उपेक्षा की। डाक्टर रूहानी ने कहा कि इस समय जो हालात हैं वह वार्ता के लिए बिल्कुल अनुकूल नहीं हैं, हमारी वर्तमान स्थिति प्रतिरोध की है।

राष्ट्रपति रूहानी नेक हा कि ईरान की जनता और अधिकारी एक साथ मिलकर अमरीका तथा उसके द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का मुक़ाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझता कि अब सारे रास्ते बंद हो गए हैं, हम सबको यह समझना होगा कि इस समय हम आर्थिक युद्ध से गुज़र रहे हैं, इन हालात में हमें एक दूसरे की मदद करनी होगी।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इस समय अमरीका से जो तनाव चल रहा है उसकी शुरूआत ईरान की ओर स नहीं हुई है।

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के राजूदत मजीद तख़्त रवांची ने एक पत्र प्रकाशित किया है जिसमें फ़ार्स खाड़ी के इलाक़े की चिंताजनक स्थिति के बारे में सचेत किया गया है। पत्र में कहा गया है कि कुछ गलियारे इलाक़े के संवेदनशील हालात को और भी भड़काना चाहते हैं।

इससे पहले विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ फ़ाक्स न्यूज़ से बातचीत में कह चुके हैं कि बी टीम अमरीका को युद्ध की ओर खींच रही है। उनका संकेत उन चार अधिकारियों की ओर था जिनके नाम अंग्रेज़ी अक्षर बी से हैं, इनमें बोल्टन, बीबी अर्थात ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनतयाहू, बिन सलमान और बिन ज़ाएद हैं।




/129