ईरान के पेट्रोकेमिकल कंपनी के पूंजीनिवेश विभाग के प्रमुख हुसैन अली मुराद ने इस बारे में कहा कि इस समय ईरान और यूरोप तथा एशिया के विभिन्न देशों और कंपनियों के बीच दोनों पक्षों के लाभ और हितों के आधार पर वार्ता का क्रम जारी है।
उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद समस्त ज़हरीले प्रोपेगैंडे के बावजूद विभिन्न विदेशी कंपनियों ने पेट्रोकेमिकल के विभाग में पूंजी निवेश से संबंधित तेहरान के साथ सहयोग के लिए अपनी रुचि व्यक्त की है।
ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमरीका के एकपक्षीय रूप से निकलने से संबंधित अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की कार्यवाहियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।