ख़ालिद अलफ़ालेह ने जद्दा में ओपेक की बैठक के उद्घाटन समारोह में कहा कि सऊदी अरब के घटक देशों को इस हमले की निंदा करनी चाहिए। ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह यमनी बलों ने कई ड्रोनों के माध्यम से पूरब से पश्चिम की ओर जाने वाली सऊदी अरब की तेल पाइप लाइन पर हमला किया था। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने गुरुवार को कहा था कि उनके देश के दो पम्पिंग स्टेशनों पर हमला किया गया है। इससे पहले संयुक्त अरब इमारात की फ़ुजैरा बंदरगाह में होने वाले धमाके में भी सऊदी अरब के दो तेल टैंकर तबाह हो गए थे।
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ख़ालिद अलफ़ालेह ने इसी तरह कहा कि किसी को भी यह नहीं पता है कि ईरान कितने तेल का उत्पादन कर रहा है और कितने तेल का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के तेल के उत्पादन और निर्यात के बारे में विभिन्न प्रकार के अनुमान लगाए गए हैं लेकिन कोई भी इस संबंध में सटीक सूचनाएं नहीं दे सकता। जद्दा बैठक में ख़ालिद अलफ़ालेह ने कहा कि सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले से तेल की आपूर्ति गंभीर रूप से ख़तरे में पड़ गई है।