डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान के बारे में अमरीकी मीडिया के हंगामे को फ़ेक न्यूज़ बताया है। उन्होंने कहा है कि फ़ेक न्यूज़ मीडिया, ईरान के बारे में अपनी अत्यंत ग़लत व ग़ैर ज़िम्मेदाराना कवरेज से अमरीका को नुक़सान पहुंचा रहा है। उन्होंने ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस के विरोधाभासी व धूर्ततापूर्ण रुख़ को जारी रखते हुए ट्वीट में कहा है कि इस प्रकार की कवरेज, धोखा देने वाली है, बिना स्रोत के और ख़तरनाक है।
अमरीका के राष्ट्रपति ने 14 मई को एक अमरीकी समाचारपत्र में छपी इस ख़बर को जाली और फ़ेक बताया था कि अमरीकी रक्षा मंत्रलाय मध्यपूर्व के क्षेत्र में एक लाख बीस हज़ार सैनिक भेजने की योजना बना रहा है। ईरान व अमरीका के बीच तनाव के संबंध में ट्रम्प का ताज़ा बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब न्यूयाॅर्क टाइम्ज़ ने गुरुवार को रिपोर्ट दी थी कि डोनल्ड ट्रम्प ने पेंटागन के कार्यकारी प्रमुख पैट्रिक शानाहन से कहा है कि वे ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते हैं।