अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने स्वीज़रलैंड के राष्ट्रपति ओली मावरेर से वाहट हाउस में मुलाक़ात की जबकि अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने ओमान के नरेश सुलतान क़ाबूस से टेलीफ़ोन पर बात की है। स्विस राष्ट्रपति ट्रम्प की मुलाक़ात और ओमान नरेश से पोम्पेयो की टेलीफ़ोनी वार्ता के बारे में अधिक जानकारी मीडिया में नहीं आई है लेकिन यह अटकलें तेज़ हो गई हैं कि अमरीकी सरकार चाहती है कि तनाव में कमी आए।
अमरीका के भीतर बहुत से गलियारे राष्ट्रपति ट्रम्प की आलोचना कर रहे हैं कि वह नतीजे पर विचार किए बग़ैर ही ईरान के साथ तनाव बढ़ाने में व्यस्त हो गए और अब जब संभावित परिणामों के बारे में ट्रम्प प्रशासन को पता चल रहा है कि उसकी चिंता बढ़ गई है।
इस बीच ट्रम्प प्रशासन ने फ़ैसला किया है कि वह अपरे अधिकारियों को कांग्रेस में भेजेगा जहां वह ईरान के बारे में ट्रम्प सरकार की रणनीति का ब्योरा देंगे।
कांग्रेस को यह शिकायत है कि ट्रम्प सरकार ईरान से संबंधित नीतियों के बारे में कांग्रेस को सूचनाएं नहीं दे रही है।