18 मई 2019 - 13:52
अफ़ग़ानिसतान में दाइश के जमते पैर भारत के लिए ख़तरनाक, अफ़ग़ान अधिकारी

अफ़ग़ानिस्तान में उच्च शांति परिषद के अधिकारी ने इस देश में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश की गतिविधियों को भारत के लिए ख़तरा बताया है।

इरना के अनुसार, मोहम्मद उमर दाऊदज़ई ने अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस देश में दाइश की गतिविधियों में विस्तार भारत की सुरक्षा के लिए ख़तरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुट दाइश के पास 4000 से ज़्यादा सदस्य हैं जो भारत की सुरक्षा के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

दाऊदज़ई ने इसके साथ ही दाइश और तालेबान दोनों के ख़िलाफ़ लड़ाई पर बल दिया।

इराक़ और सीरिया में दाइश की हार के बाद अमरीका, पश्चिम और कुछ अरब देशों ने दाइश के बचे खुचे तत्वों को अफ़ग़ानिस्तान पहुंचा दिया है ताकि उन्हें अपनी क्षेत्रीय योजनाओं में इस्तेमाल करें।