(ABNA24.com) विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दे कर कहा है कि ईरानी राष्ट्र किसी भी स्थिति में अमरीका की ओर से डाले जा रहे दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।
सैयद अब्बास मूसवी ने ट्वीट करके कहा है कि ईरानी कभी भी अमरीका के अवैध दबाव के सामने नहीं झुकेंगे और उसे धमकी देने के बजाए परमाणु समझौते और संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के अंतर्गत अपने वचनों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पर दबाव डालने की अमरीका की रणनीति पिछले 40 बरसों से विफल रही है।
ज्ञात रहे कि अमरीका ने परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकलने के बाद ईरान पर चौतरफ़ दबाव डालने की कोशिश की है। ट्रम्प ने 8 मई 2018 को जेसीपीओए से निकलने और ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु प्रतिबंधों को बहाल करने की घोषणा की थी। ट्रम्प के इस क़दम की अमरीका के भीतर और बाहर कड़ी आलोचना हुई है। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने भी कहा है कि ईरानी राष्ट्र की निश्चित विकल्प प्रतिरोध है और इस टकराव में अमरीका ही पीछे हटने पर विवश होगा।
/129
18 मई 2019 - 05:37
समाचार कोड: 942150
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दे कर कहा है कि ईरानी राष्ट्र किसी भी स्थिति में अमरीका की ओर से डाले जा रहे दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।