तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने अपने ख़ुतबों में कहा कि इस्लामी समाज में अर्थ व्यवस्था की केन्द्रीय भूमिका और स्थान है और इस्लामी गणतंत्र ईरान चार दशकों के प्रतिबंधों के बावजूद आर्थिक मैदान में बड़े क़दम उठाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास जिस प्रकार का इन्फ़्रांस्ट्रक्चर है वह बहुत से विकसित देशों के पास भी नहीं है।
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव देने वाले वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी आज स्वीकार कर रहे हैं कि यदि ईरान अपनी क्षमताओं को प्रयोग करेगा तो उस पर प्रतिबंधों का कोई असर नहीं होगा।
अबू तुराफ़ी फ़र्द ने कहा कि इस समय अमरीकियों को ग़रीबी की समस्या का सामना है जबकि ईरान ताक़तवर है इसलिए कि वह सही मार्ग पर पूरी शक्ति से आगे बढ़ रहा है, उसकी भतरी क्षमताएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह देश बहुत जल्द एक बड़ी आर्थिक शक्ति में बदल जाएगा।