16 मई 2019 - 07:49
अमरीका में टूटा रिकार्ड, इतिहास में पहली बार मुस्लिम युवती बनी कांग्रेस बैठक की अध्यक्ष!

अमरीका के इतिहास में पहली बार एक मुस्लिम महिला ने कांग्रेस की एक बैठक की अध्यक्षता की।

(ABNA24.com) अमरीका के इतिहास में पहली बार एक मुस्लिम महिला ने कांग्रेस की एक बैठक की अध्यक्षता की।

अमरीकी क्रांग्रेस में डेमोक्रेट सांसद, रशीदा तालिब, इस देश में क्रांगेस की एक बैठक की अध्यक्षता करने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गयी हैं।

रशीदा तालिब, फिलिस्तीनी मूल की हैं और वह मिशिगन से डेमोक्रेटिक सांसद हैं।

बुधवार को उन्होंने भूमि संबंधी एक विधेयक पर चर्चा के दौरान, अमरीकी कांग्रेस की अध्यक्षता की।

पिछले हफ्ते भी डेमोक्रेट सांसद एलेक्ज़ेंडरिया ओकासियो कार्टज़ ने अमरीका की सब से कम आयु की अध्यक्षता का रिकार्ड तोड़ा था।

डेमोक्रेट सांसद, रशीदा तालिब अमरीकी राष्ट्रपति की कड़ी आलोचक हैं और कई बार उन्हें पद से हटाने की मांग कर चुकी हैं।



/129