13 मई 2019 - 13:34
विदेशी खुफिया एजेन्सियां, पाकिस्तान में आतंकवादियों का समर्थन करती हैं, पाकिस्तानी विदेशमंत्री

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने बलोचिस्तान के ग्वादर में एक होटल में हुए आतंकवादी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशी खुफिया एजेन्सियां, आतंकवादियों के साथ सहयोग करती हैं।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री महमूद क़ुरैशी ने कहा कि जिन आतंकवादियों ने गवादर में हमला किया था उन्हें विदेशी खुफिया एजेन्सियों का समर्थन प्राप्त था।

उन्होंने कहा कि कुछ देश, चीन व पाकिस्तान के आर्थिक कारीडोर को अपने लिए खतरा समझते हैं। 

याद रहे चीन व पाकिस्तान के मध्य बढ़ती निकटता से अमरीका बेहद चिंतित है और अमरीका को सीपैक कही जाने वाली इस परियोजना के मुख्य विरोधियों में समझा जाता है।