13 मई 2019 - 13:20
ज़ायोनियों ने फिर धावा बोला मस्जिदे अक़्सा पर

ज़ायोनी सैनिकों ने रविवार की रात एक फिर मस्जिदुल अक़्सा में नमाज़ पढ़ने वालों पर हमला किया।

इस्राईली सैनिकों ने मस्जिदुल अक़्सा पर हमला करके फिलिस्तीनी नमाज़ियों को बाहर निकाल दिया।  

यह फिलिस्तीनी नमाज़ी, मस्जिदे अक़्सा में एतेकाफ़ नामक उपासना कर रहे थे जिसमें रमज़ान में कुछ दिन मस्जिद के भीतर व्यतीत करना होता है। 

इस्राईली सैनिकों द्वारा फिलिस्तीनी नमाज़ियों को बाहर निकालने के बाद फिलिस्तीनियों से उनकी झड़प हुई। 

फिलिस्तीनी न्यूज़ एजेन्सी वफ़ा ने बताया है कि अतिग्रहणकारी, मस्जिदुल अक़्सा के भीतर फिलिस्तीनियों के एतेकाफ की उपासना को रोकने का इरादा रखते हैं। 

इस्राईल, बैतुलमुक़द्दस की इस्लामी व ईसाई पहचान को मिटाने के लिए मस्जिदुल अक़्सा को निशाना बनाता रहता है। 

यूनेस्को ने अक्तूबर सन 2017 में घोषणा की कि मस्जिदुल अक़्सा, मुसलमानों का है और यहूदियों का इस से कोई संबंध नहीं है।