उन्होंने कहा कि अमरीकी युद्ध के लिए तैयार नहीं हैं, विशेषकर इस लिए भी कि इस्राईल, हमारे निशाने पर है और इसी लिए वह किसी भी दशा में स्वंय इस खाईं में नहीं कूदेगा। उन्होंने कहा कि सचेत रहना चाहिए और एकता व प्रतिरोध जारी रखना चाहिए तो, अमरीका अपना व्यवहार बदलने पर मजबूर हो जाएगा।
ईरान के डिप्टी स्पीकर ने ट्रम्प की ओर से वार्ता के सुझाव के बारे में कहा कि अभी वार्ता का उचित समय नहीं है, अतीत में भी अमरीका की ओर से वार्ता का सुझाव दिया गया था किंतु इस समय, ईरान व अमरीका के मध्य वार्ता का सही समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालात से यह नहीं लगता कि अमरीका, ईरान के साथ युद्ध करना चाहता है बल्कि वह ईरान को किसी तरह से वार्ता पर मजबूर करना चाहता है क्योंकि ईरान को वार्ता की मेज़ पर लाना ही उनकी एक विजय है।