समाचार एजेन्सी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार क्यूमर्स हैदरी ने थल सेना की आधुनिकतम उपलब्धियों के निरीक्षण के दौरान कहा कि अगर इस्लामी व्यवस्था के दुश्मनों ने कोई मूर्खता की तो उन्हें करारे जवाब का सामना होगा।
ब्रिगेडियर जनरल हैदरी ने कहा कि आज इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना को यह गर्व प्राप्त है कि अपनी क्षमता व शक्ति पर भरोसा करके देश की पूरी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाये हुए है।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरान के पास दुनिया की शक्तिशाली सेना मौजूद है और वह सैन्य उपकरणों से लैस तथा युद्ध के पूरी तरह तय्यार है।