ईरानी उप विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास इराक़ची ने शनिवार को अफ़ग़ान शरणार्थियों के बारे में उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, अफ़ग़ान शरणार्थियों को ईरान से बाहर निकलाने या वापस बुलाने का मुद्दा नहीं है, लेकिन जो लोग अफ़ग़ानिस्तान की समस्याओं का कारण बने हैं उन्हें अपनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करना चाहिए।
इराक़ची का कहना था कि अफ़ग़ान लोगों के बेघर होने का मुख्य कारण पश्चिमी सरकारें हैं, जिन्होंने इस देश पर हमला किया और आतंकवादी गुटों का गठन किया। इन देशों ने अफ़ग़ानिस्तान पर चढ़ाई की और सैन्य छावनियों की स्थापना की।