जनरल हसन सलामी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि दुश्मनों ने इस समय ईरान के खिलाफ, आर्थिक, सांस्कृतिक व सामाजिक सहित हर क्षेत्र में मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि दुश्मन ने ईरानी राष्ट्र और व्यवस्था के संकल्प को तोड़ने के लिए सैन्य कार्यवाही की धमकी से लेकर आर्थिक प्रतिबंध और मनोवैज्ञानिक युद्ध जैसे सभी साधनों का प्रयोग किया है, कहा कि आईआरजीसी की ज़िम्मेदारी, दुश्मनों को उनके उद्देश्यों की पूर्ति की ओर से निराशा करना है और क्रांति संरक्षक बल ने अब तक यह काम बहुत अच्छे ढंग से किया है।
जनरल सलामी ने इसी प्रकार कहा कि आईआरजीसी इस्लाम और इस्लामी गणतंत्र ईरान की सुरक्षा के लिए एक मज़बूत क़िला है और आईआरजीसी पूरी शक्ति व तैयारी के साथ , दुश्मनों से दो दो हाथ करने पर तैयार है।