8 मई 2019 - 14:15
मूलर की बात सही लेकिन ट्रम्प राष्ट्रपति हैं...

अमरीका के लगभग 400 पूर्व प्रासिक्यूटर ने एक संयुक्त पत्र में कहा कि यदि डोनल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति न होते तो मूलर रिपोर्ट में मौजूद सबूत का परिणाम उनके विरुद्ध न्याय की राह में रुकावट के आरोप के रूप में सामने आता है।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार पत्र में कहा गया है कि विशेष वकील राबर्ट मूलर की जांच में मौजूद सबूत इस बात की ओर संकेत करते हैं कि जो रुकावट डाली गयी गयी वह सीमा से अधिक थी।

इस समय न्याय की नीति के विभाग ने मौजूदा राष्ट्रपति पर आरोप तय करने से मना कर दिया है किन्तु इस पत्र से यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि जैसे इसने डोनल्ड ट्रम्प के रवैये पर सुनवाई निर्धारित करने के लिए कांग्रेस में डेमोक्रेट्स के प्रयासों को मज़बूती दी है और यहां तक कि रिपब्लिकन लीडर के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही संभावित रूप से शुरु हो सकती है।

प्रासिक्यूटर की ओर से कहा गया है कि हर कोई समझता है कि विशेष वकील राबर्ट मूलर की रिपोर्ट में डोनल्ड ट्रम्प के बताई गयी कार्यशैली का परिणाम न्यायस की रुकावट पर विभिन्न गंभीर आरोपों की स्थिति में निकलता है।

ज्ञात रहे कि चुनाव में रूसी हस्तक्षेप से संबंधित मूलर की 448 पृष्ठों पर आधारित जांच रिपोर्ट लगभग 2 साल में मार्च के अंत में पूरी हुई जिसमें विभिन्न उदाहरण पेश किए गये जिसमें डोनल्ड ट्रम्प की जांच रोकने के प्रयास का उदाहरण दिया गया है।