4 मई 2019 - 12:46
अमरीका को सही समय पर उचित जवाब दिया जाएगाः ईरान

ईरान ने कहा है कि अमरीकी कार्यवाहियों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र संघ में तैनात इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत मजीद तख़्ते रवान्ची ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी कार्यवाहियों को ग़ैर क़ानूनी और अंतर्राष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन क़रार देते हुए कहा कि हम अमरीकी कार्यवाहियों का उचित समय पर प्रभावी ढंग से जवाब देंगे।

श्री मजीद तख़्ते रवान्ची ने अमरीका की हालिया कार्यवाहियों विशेषकर ईरानी तेल की ख़रीदारी से संबंधित छूट में वृद्धि न देने और इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रतिक्रिया के हवाले से कहा कि ईरानी अधिकारी, अमरीका की कार्यवाही की समीक्षा कर रहे हैं और उचित समय में इस का जवाब दिया जाएगा।