2 मई 2019 - 13:08
सऊदी क्राउन प्रिंस ने महमूद अब्बास को क्यों की 10 अरब डॉलर रिश्वत की पेशकश?

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फ़िलिस्तीनी अथार्टी के प्रमुख मोहमूद अब्बास को 10 अरब डॉलर की रिश्तवत देने का प्रस्ताव दिया है।

लेबनानी न्यूज़ पेपर अल-अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़, बिन समलान ने अब्बास को प्रस्ताव दिया है कि अगर वे फ़िलिस्तीन-इस्राईल समस्या के समाधान के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की डील आफ़ द सेंचरी नामक तथाकथित शांति योजना को स्वीकार करते हैं तो उन्हें 10 अरब डॉलर दिए जायेंगे।

सूत्रों को मुताबिक़, महमूद अब्बास ने सऊदी अरब की इतनी बड़ी रिश्वत की पेशकश को ठुकराते हुए कहा है कि इस डील का समर्थन करने का मतलब हमेशा के लिए अपना राजनीतिक जीवन ख़त्म करना और फ़िलिस्तीनी नस्लों के साथ ग़द्दारी करना है।

ग़ौरतलब है कि ट्रम्प के सलाहकार दामाद जेर्ड कुश्नर ने कि जो एक ज़ायोनी हैं, फ़िलिस्तीन-इस्राईल समस्या के समाधान के लिए एक योजना तैयार की है।

इस योजना के तहत फ़िलिस्तीनियों को हमेशा के लिए बैतुल मुक़द्दस से अपना दावा ख़त्म करना होगा और इसे इस्राईल की राजधानी के रूप में स्वीकार करना होगा, पश्चिमी तट के अवैध अधिकृत इलाक़ों पर इस्राईल का अवैध क़ब्ज़ा स्वीकार करना होगा, विदेशों में शरण लेने वाले फ़िलिस्तीनियों को वापसी का अधिकार नहीं होगा, भविष्य के फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को भारी हथियार रखने और सेना के गठन का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

हालांकि अभी तक डील आफ़ द सेंचरी को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन कुछ चीज़ें जो लीक हुई हैं, उससे स्पष्ट होता है कि यह डील इस सदी की सबसे बड़ी साज़िश है, जो फ़िलिस्तीनियों के बुनियादी अधिकारों पर हमेशा के लिए पानी फेर देगी।

लेबनानी न्यूज़ पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक़, बिन सलमान ने दिसम्बर 2017 में महमूद अब्बास की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान उन्हें अमरीकी डील के बारे में बताया था और उनसे पूछा था कि उनके प्रतिनिधिमंडल का वार्षिक बजट कितना है?

अब्बास ने जवाब में कहा था, मैं कोई प्रिंस नहीं हूं जो मेरा अपना कोई बजट हो।

उसके बाद बिन सलमान ने अब्बास से पूछा, फ़िलिस्तीनी अर्थाटी, उसके मंत्रियों और कर्मचारियों को कितने धन की ज़रूरत है?

अब्बास ने कहा था कि फ़िलिस्तीनी अर्थाटी को हर वर्ष 1 अरब डॉलर की ज़रूरत पड़ती है, जिस पर सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा था कि अगर आप इस डील को स्वीकार करते हैं तो हम आपको 10 वर्ष तक 10 अरब डॉलर देंगे।

क्राउन प्रिंस की इस पेशकश को अब्बास ने ठुकरा दिया था।

समस्त फ़िलिस्तीनी संगठनों ने एक ज़बान होकर ट्रम्प की इस योजना को ख़ारिज कर दिया है, जिसे रमज़ान के महीने में सार्वजनिक किया जाएगा।