30 अप्रैल 2019 - 17:29
क्या अज़हर मसऊद के बारे में चीन की नीतियां बदल रही हैं?

चीन ने कहा कि जैशे मुहम्मद के सरग़ना मसऊद अज़हर को संयुक्त राष्ट्र संघ की वैश्विक आतंकी घोषित कराने के जटिल मुद्दे का उचित समाधान निकाला जाएगा।

मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुझे भरोसा है कि उचित तरीक़े से इसका समाधान निकलेगा। 

चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता से जब यह पूछा गया कि चीन ने अज़हर को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत सूचीबद्ध करने के फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के एक ताज़ा प्रस्ताव पर तकनीकी रोक हटाने पर सहमति जता दी है। इस बार अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने मुद्दे को सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में ले जा कर बीजिंग पर दबाव बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाक़ात के बाद चीन का यह रुख़ सामने आया है।

चीन ने पाकिस्तानी संगठन जैशे मुहम्मद के प्रमुख पर प्रतिबंध लगाने के एक नये प्रस्ताव पर मार्च में तकनीकी रोक लगा दी थी। जैशे मुहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। चीन ने अज़हर मसऊद को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित करने के चौथे प्रयास पर रोक लगा दी।