दक्षिणी कोरिया की एक आर्थिक संस्था ने मंगलवार को घोषणा की है कि ईरान से आयात किये जाने वाले तेल के लिए कोई विकल्प बाज़ार में नहीं है और दक्षिणी कोरिया की रिफाइनरियां अन्य देशों यहां तक कि क़तर से भी तेल आयात करने के हित में नहीं है। दक्षिणी कोरिया की इस आर्थिक संस्था ने अमरीका की ओर से ईरान के विरुद्ध लिए गए फैसले का विरोध करते हुए बताया है कि देश की रिफ़ाइनरियों को ईरान तथा क़तर के तेल के हिसाब से बनाया गया है।
इसी बीच रोएटर्ज़ ने दक्षिणी कोरिया के कस्टम विभाग के हवाले से बताया है कि इस देश ने ईरान से इस वर्ष के आरंभ से मार्च तक जो तेल आयात किया है वह पहले की तुलना में पांच बराबर है। इससे पहले दक्षिणी कोरिया की सरकार ने एक बयान जारी करके बताया था कि वह दो मई तक ईरान से तेल का आयात जारी रखेगा।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प ने फैसला किया है कि उन आठ देशों से छूट वापस ली जाए जिनको ईरान से अबतक तेल आयात करने की छूट मिली हुई थी। अमरीका के इस निर्णय का भारत, चीन और तुर्की ने कड़ा विरोध किया है।