28 अप्रैल 2019 - 13:12
अमरीकी कार्यवाही से हथियारों की तस्करी के प्रयासों को धचका लगेगाः यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ ने सचेत किया है कि हथियारों के व्यापार के अंतर्राष्ट्रीय समझौते से अमरीका के अलग होने के परिणाम में हथियारों की तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को धचका लगेगा।

यूरोपीय संघ की विदेशी मामलों की प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी का कहना है कि अमरीका के इस क़दम से हथियारों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को पारदर्शी बनाने और तस्करी रोकने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयास में कोई मदद नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ हथियार आयात और निर्यात करने वाले समस्त देशों से अपील करता है कि वह अविलंब हथियारों के व्यापार के अंतर्राष्ट्रीय समझौते में शामिल हो जाएं।

ज्ञात रहे कि दुनिया के 101 देश समझौते पर अमल कर रहे हैं जबकि अमरीका सहित 29 देशों ने इस पर हस्ताक्षर भी किए हैं किन्तु आधिकारिक रूप से इसमें शामिल नहीं हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को नेश्नल राइफ़ल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में हथियारों के व्यापकार के अंतर्राष्ट्रीय समझौते से अमरीका के निकलने की घोषणा कर दी है।