21 अप्रैल 2019 - 13:37
मूलर रिपोर्ट को ट्रम्प ने रद्द कर दिया

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और रूस दोनों ने अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के हवाले से जारी किए गये विशेष जांचकर्ता राबर्ट मूलर की रिपोर्ट को रद्द करत हुए इसको निराधार बताया है।

ट्रम्प ने रिपोर्ट के हवाले से ट्वीटर किया कि मेरे हवाले से मूलर रिपोर्ट विशेष लोगों की ओर से तैयार की गयी है जिसको ट्रम्प विरोधी डेमोक्रेट के 18 सदस्यों ने लिखा है जो मनगढंत है और पूरी तरह झूठी है।

ज्ञात रहे कि 400 पृष्ठों पर आधारित रिपोर्ट को विशेष प्रतिनिधि राबर्ट मूलर ने 22 महीने की लंबी जांच के बाद पिछले दिन जारी की थी जिसमें स्पष्ट किया था कि ट्रम्प ने साज़िश की थी किन्तु न्याय की राह में बाधा खड़ी करने के हवाले से कुछ नहीं किया गया है।

मूलर की रिपोर्ट 10 खंडों पर आधारित है जिसमें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के लिप्त होने और जांच में रुकावट डालने के हवाले से विस्तार से चर्चा की गयी है।

अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका के बारे में जांच रिपोर्ट में रहस्योद्घाटना किया गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने जांच को प्रभावित करने के अतिरिक्त विशेष जांचकर्ता राबर्ट मूलर को हटाने का भी प्रयास किया ।

राबर्ट मूलर ने अपनी रिपोर्ट में कई जगहों पर दावा किया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने बारंबार जांच के रास्ते में रुकावट बनेन का प्रयास किया किन्तु राष्ट्रपति ट्रम्प के निकट साथियों ने राष्ट्रपति के आदेशों की अनदेखी की जिसके कारण वह अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो सके।